दरभंगा के अलीनगर में गरजे अमित शाह, NDA उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट, उमड़ी जनसैलाब
दरभंगा के अलीनगर में गरजे अमित शाह, NDA उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट, उमड़ी जनसैलाब
दरभंगा के अलीनगर में गरजे अमित शाह, NDA उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट, उमड़ी जनसैलाब
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए (NDA) गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जोरदार अपील की और जनसभा में उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों से समर्थन मांगा।
गृह मंत्री ने मंच से उपस्थित लोगों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि वे एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देंगे या नहीं। इसके जवाब में, हजारों की भीड़ ने एक साथ हाथ उठाकर अपना समर्थन सुनिश्चित किया और गृह मंत्री को जीत का विश्वास दिलाया।
श्री शाह ने जिन प्रमुख उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की, उनमें शामिल हैं,
अलीनगर विधानसभा से मैथिली ठाकुर, बेनीपुर से विनय चौधरी, गौड़ा बौराम विधानसभा से सुजीत कुमार, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर विधानसभा सीट से मदन सहनी थे।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपका एक-एक वोट केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को मजबूत करेगा।
इस अवसर पर, मंच पर केंद्रीय मंत्री के अलावा सांसद अशोक यादव,गोपाल जी ठाकुर,धर्मशीला गुप्ता,हरी सहनी , सुनील चौधरी,और संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित एनडीए के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने गृह मंत्री के साथ जनता का अभिवादन किया। अलीनगर की यह सभा आगामी चुनावों के मद्देनजर एनडीए के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है।