गृह मंत्री अमित शाह ने दरभंगा में जनसभा को किया संबोधित, मिथिलांचल के लिए बड़ी घोषणाएं और लालू-राहुल पर तीखा हमला

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दरभंगा के अलीनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मिथिला की संस्कृति और विकास पर ज़ोर देते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने मिथिला की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। जिसमें सीता मैया का भव्य मंदिर,उन्होंने घोषणा की कि ₹850 करोड़ की लागत से मां सीता का भव्य मंदिर बनाने की नींव श्री नीतीश कुमार और उन्होंने डाली है। इसके साथ ही, मां सीता से जुड़े सभी स्थानों (जन्मस्थल, प्रथम मिलन, अंतिम निवास) को रामायण सर्किट में जोड़ा जाएगा, जिससे सीतामढ़ी एक प्रमुख तीर्थस्थल बनेगा। गृह मंत्री ने दरभंगा में ₹500 करोड़ की लागत से एक बहुत बड़ा सांस्कृतिक म्यूजियम बनाने की घोषणा की,

जहां मिथिला की सैकड़ों प्राचीन पांडुलिपियों और ज्ञान को संग्रहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के माध्यम से मिथिलांचल की 50 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा और क्षेत्र को बाढ़-मुक्त बनाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि दरभंगा एम्स (AIIMS) का निर्माण शुरू हो चुका है, जिससे अब इलाज के लिए दिल्ली या पटना जाने की ज़रूरत नहीं होगी। साथ ही, उन्होंने दरभंगा में जल्द ही मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होने की घोषणा की। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए उन्होंने बताया कि जल्द ही सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए भी ‘अमृत भारत ट्रेन’ चलाई जाएगी। उन्होंने मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिलाने, शारदा सिन्हा जी को पद्म विभूषण देने और मखाना बोर्ड की स्थापना को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया।अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, और सोनिया जी राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, जबकि बीजेपी में 25 साल की युवा, बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड वाली मैथिली ठाकुर को टिकट दिया गया है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाला, लैंड-फॉर-जॉब स्कैम, होटल बेचने का घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला जैसे कई घोटालों का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये लोग बिहार के लिए कुछ नहीं कर सकते।सुरक्षा और जनकल्याण पर बीजेपी सरकार के कार्य
गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के लिए मोदी सरकार के कार्यों को गिनाया।
उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने और आतंकवाद को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ व ‘एयर स्ट्राइक’ जैसे कदमों से मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पीएम मोदी की सराहना की।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एक ही रात में पीएफआई (PFI) पर प्रतिबंध लगाकर 100 से अधिक स्थानों पर रेड की और उसकी पूरी जमात को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उन्होंने बिहार में 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को मुफ्त अनाज, 87 लाख किसानों को सालाना ₹6000, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज (आयुष्मान भारत), और 1 करोड़ 25 लाख जीविका दीदियों को ₹10,000 की राशि मिलने जैसी योजनाओं का ज़िक्र किया।
अंत में, अमित शाह ने जनता से आसन विधानसभा चुनाव में दरभंगा की सभी 10 सीटें नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की झोली में डालकर ‘लालू-राहुल का सूपड़ा साफ’ करने की अपील की।