आस्था का महापर्व छठ पूजा: बिरौल अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा घेरा किया मजबूत, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर,

दस्तक7मिडिया बिरौल, दरभंगा।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर बिरौल अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता और अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए, सीमा सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी को कई गुना बढ़ा दिया गया है, ताकि यह महापर्व पूरी शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके। अनुमंडल के सभी मुख्य छठ घाटों से लेकर बाज़ारों और संपर्क मार्गों तक, सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। खास तौर पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर पैनी नज़र रखे हुए है। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं।