दरभंगा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वेब कास्टिंग सुनिश्चित करने हेतु बैठक आयोजित
दरभंगा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वेब कास्टिंग सुनिश्चित करने हेतु बैठक आयोजित
दरभंगा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वेब कास्टिंग सुनिश्चित करने हेतु बैठक आयोजित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय, दरभंगा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल पदाधिकारी, विधानसभा स्तरीय नोडल पदाधिकारी, तकनीकी नोडल पदाधिकारी तथा वेब कास्टिंग एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वेब कास्टिंग सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर श्री बालेश्वर प्रसाद को वेब कास्टिंग कोषांग का मुख्य नोडल पदाधिकारी तथा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री आशुतोष नंदन सिंह को तकनीकी नोडल पदाधिकारी नामित किया गया। साथ ही, विधानसभा स्तर पर संबंधित नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा चयनित एजेंसी के प्रतिनिधियों को उनके साथ जोड़ा गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विधानसभा स्तर के नोडल पदाधिकारी संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि और प्रखंड विकास पदाधिकारी/निर्वाची पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएँ जैसे विद्युत आपूर्ति और सॉकेट की उपलब्धता 28 अक्टूबर 2025 तक सुनिश्चित करें। साथ ही, निर्धारित तिथि पर वेब कास्टिंग का टेस्ट रन सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।
मतदान के दिन वेब कास्टिंग के अनुश्रवण हेतु समाहरणालय परिसर में स्थित नियंत्रण कक्ष तथा वेयरहाउस के सामने बने पंडाल में वेब कास्टिंग कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष में 10 टेलीविजन सेट लगाए जाएंगे ताकि सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की सतत निगरानी की जा सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्य को अत्यंत गंभीरता एवं जिम्मेदारी से पूर्ण करें, जिससे मतदान प्रक्रिया पारदर्शी, निर्बाध और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।