दिनांक 14/15 अगस्त 25की रात्रि में सुरहा बसंतपुर गाँव में हुए दोहरे हत्याकांड का समस्तीपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में गंगा यादव एवं उनकी पत्नी की उनके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी।
पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर अनु०पु०पदा० रोसड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के अभियुक्त अमरेश कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता जगदीश यादव, निवासी- कौरा, थाना-गढ़पुरा, जिला-बेगूसराय को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पघड़िया (दबिया) भी बरामद कर लिया गया है।