बड़ी कार्रवाई, घनश्यामपुर पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा, कमरोल गांव से हुई गिरफ्तारी, एक के घर से 3 किलो गांजा और कटारी बरामद
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में घनश्यामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 किलोग्राम गांजे के साथ दो अंतर-जिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के कमरोल गांव में की गई।

