नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के लखौरा गेट पर वाहन जांच के दौरान 44 लीटर देसी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तार चालक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो गया जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत बारबैजदा गांव का निवासी है। वह अपने बैग में भरकर यह शराब ले जा रहा था।
सीतामढ़ी थाना प्रभारी पप्पू शर्मा ने बताया कि जब्त की गई शराब महुआ चुलाई किस्म की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया गया है।
