भिण्डुआ में देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
दस्तक 7 मीडिया, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भिण्डुआ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि कमला बलान नदी के पश्चिमी तटबंध पर स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में छापेमारी की गई। वहां से 6.7 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से भिण्डुआ गांव निवासी मनोज राय को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी जनरल स्टोर की आड़ में चोरी-छुपे शराब का कारोबार करता था। गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।