ब्रेकिंग न्यूज़: गिट्टी लदे ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर-ट्रक को दबोचा, एफआईआर दर्ज

दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली से रसियारी जाने वाले स्टेट हाईवे 88 (SH-88) पर शंभू चौक के निकट सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने एक साइकिल सवार मजदूर को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर अपनी साइकिल से कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर ट्रक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर ट्रक को रोककर ड्राइवर को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, एएसआई रजनीश कुमार सिंह त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तत्काल डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मृतक मजदूर की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के धामसाइन गांव निवासी 65 वर्षीय बुधन अंसारी के रूप में हुई जो स्वर्गीय ओला अंसारी के पुत्र के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रंक जब्त कर उसके चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।