बाईपास थाना पुलिस की कार्रवाई, एक युवक गिरफ्तार।
भागलपुर जिले के बाईपास थाना पुलिस ने बुधवार शाम चोरी की एक बाइक बरामद की है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उप-निरीक्षक सुमन भारती के नेतृत्व में हुई।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि कोईली-खुटाहा इलाके में चोरी की बाइक छिपाई गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस बल और सीएपीएफ जवानों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान ग्राम कोईली निवासी युवराज कुमार (लगभग 19 वर्ष), पिता विनोद यादव के घर से सफेद रंग की मोटर साइकिल (BR51C2792) बरामद हुई। आरोपी युवराज वाहन के कागजात या कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।
चालान मशीन से जांच करने पर सामने आया कि यह नंबर एक हीरो फैशन प्रो बाइक का है, न कि अपाची का। पूछताछ में युवराज कुमार ने बताया कि यह बाइक ग्राम कोईली निवासी सूरज कुमार, पिता स्वर्गीय गोपाल यादव ने चोरी की थी और उसी ने इसे युवराज के पास रखवाया था।
पुलिस ने आरोपी युवराज कुमार को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक जब्त कर ली है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
