निर्वाचन ड्यूटी पर नियुक्त कर्मी अब डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत ऐसे सभी कार्मिक और पदाधिकारी जो चुनावी कार्य में प्रतिनियुक्त किए गए हैं तथा 6 नवम्बर 2025 को अपने विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित होकर मतदान नहीं कर पाएंगे, वे अब डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।

इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रपत्र-12 (Form 12) भरकर डाक मतपत्र कोषांग, दरभंगा में समय पर जमा करना आवश्यक है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र निर्वाचन कर्मियों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन प्रस्तुत करें ताकि उन्हें डाक मतपत्र से मतदान का अवसर मिल सके।

साथ ही, सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मियों को इस महत्वपूर्ण सूचना से अवगत कराना सुनिश्चित करें।