दरभंगा जिले में बने 23 आदर्श, 54 पिंक और 22 पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र , 10 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पहल
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष श्रेणी के मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले में कुल 23 आदर्श मतदान केंद्र, 54 पिंक बूथ (महिला मतदान केंद्र) एवं 22 पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग अनुकूल) मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इन विशेष केंद्रों का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक, आकर्षक और सहभागी बनाना है। विशेषकर महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।