विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा पुलिस सक्रिय, विभिन्न थानों में की गई सघन जांच व कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस सतर्क मोड में है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के द्वारा बड़गांव थाना अंतर्गत पुनाछ अंतरजिला चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वाहन चेकिंग में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा रैयाम थाना एवं केवटी थाना अंतर्गत स्थापित SST चेक पोस्टों का निरीक्षण किया गया तथा सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को वाहन जांच के दौरान सतर्कता और निष्पक्षता बरतने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त आज दिनांक 21.10.2025 को भालपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सीमा में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी मो० फैसल पिता स्व० अली अकबर के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई भालपट्टी थाना द्वारा की गई।

साथ ही फेकला थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंटी टुनटुन कुमार पिता सीताराम कुमार सा०-सिनुआर गोपाल थाना-फेकला को गिरफ्तार किया है।