पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन , मिथिला क्षेत्र दरभंगा में हुआ भावपूर्ण कार्यक्रम
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
पुलिस केन्द्र, लहेरियासराय, दरभंगा में “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिथिला क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी सहित जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों की अमर गाथा को याद करते हुए, उपस्थित अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस बल के उन कर्मवीरों को याद किया गया, जिन्होंने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर देश और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की।
