ऐतिहासिक अवसर, पहली बार गौड़ा बौराम के मतदाता ‘कमल फूल’ पर करेंगे मतदान, समर्थकों ने जताई खुशी।
ऐतिहासिक अवसर, पहली बार गौड़ा बौराम के मतदाता ‘कमल फूल’ पर करेंगे मतदान, समर्थकों ने जताई खुशी।
ऐतिहासिक अवसर, पहली बार गौड़ा बौराम के मतदाता ‘कमल फूल’ पर करेंगे मतदान, समर्थकों ने जताई खुशी।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के एनडीए मतदाताओं के लिए यह चुनाव एक ऐतिहासिक अवसर लेकर आया है। गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अपने प्रिय चुनाव चिन्ह ‘कमल फूल’ छाप पर सीधे मतदान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह पल भाजपा के लिए गर्व और कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने वाला है।
समर्थकों का कहना है कि इस विधानसभा से
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत चुनाव लड़ा जा रहा है, इसलिए यह मतदान केवल भाजपा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे एनडीए की एकजुटता का प्रतीक होगा। भाजपा के ‘कमल’ के साथ-साथ सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का ‘तीर’, लोक जनशक्ति पार्टी आर (लोजपा आर) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का झंडा भी क्षेत्र में बुलंद होगा। यह संयुक्त शक्ति विकास और सुशासन के प्रति एनडीए की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस ऐतिहासिक क्षण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लोगों ने कहा कि, “यह गौड़ा बौराम विधानसभा के लिए एक नया अध्याय है। इससे पहले जब यह क्षेत्र घनश्यामपुर विधानसभा का हिस्सा था, तब भी हमारे उम्मीदवार ‘कमल फूल’ के ही चिन्ह पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन अब गौड़ा बौराम के रूप में नवगठित विधानसभा में यह मौका मिलना कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए दोगुनी खुशी की बात है।