दरभंगा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक श्री मिलिंद तोरवणे ने प्रत्याशियों संग की बैठक, आचार संहिता पालन पर दिया जोर

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक  मिलिंद तोरवणे ने आज दरभंगा नगर निगम सभागार में सभी प्रत्याशियों के साथ एक बैठक की। बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी (Returning Officer) भी उपस्थित थे।

श्री तोरवणे ने सभी प्रत्याशियों से अपील की कि वे आदर्श आचार संहिता (MCC) का पूर्ण रूप से पालन करें और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अंतर्गत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।

उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से प्रत्याशी अपने सभी कार्य शीघ्रता और पारदर्शिता से संपन्न कर सकते हैं। बैठक के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया और कहा कि किसी भी प्रकार की शंका या सहायता के लिए प्रत्याशी उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुचारू संचालन और सभी प्रत्याशियों के बीच सहयोगात्मक माहौल बनाए रखना था।