लहेरियासराय थाना पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार,चोरी और छिनतई के मामलों में जा चुके हैं जेल

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

 लहेरियासराय थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एनबीडब्ल्यू वारंटी जयशंकर कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता मनोज ठाकुर, ग्राम पांडासराय, थाना लहेरियासराय शामिल है। जयशंकर पूर्व में बहादुरपुर थाना कांड संख्या 120/2020 (मोटरसाइकिल चोरी प्रकरण) में जेल जा चुका है।

वहीं इश्तेहार वारंटी शंकर कुमार, उम्र 32 वर्ष, पिता जगन्नाथ वारी, ग्राम मुगलपुरा, थाना लहेरियासराय को भी पुलिस ने दबोचा है। शंकर पूर्व में लहेरियासराय थाना कांड संख्या 220/2023 (मोबाइल छिनतई प्रकरण) में जेल जा चुका है।

दोनों अभियुक्तों को उनके घर से एस.आई. अमित कुमार एवं पुलिस बल के द्वारा विशेष छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया है।