अब आम नागरिक 100 मिनट में कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत ,C-VIGIL ऐप बना मददगार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा विकसित C-VIGIL (Citizen Vigilance) मोबाईल एप के माध्यम से अब कोई भी नागरिक चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सीधे आयोग तक पहुँचा सकता है।
उन्होंने कहा कि नागरिक अब सिर्फ एक क्लिक में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और 100 मिनट के भीतर शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। श्री कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएँ।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, जिससे लोग निडर होकर सूचना दे सकते हैं। C-VIGIL एप के माध्यम से नागरिक साम्प्रदायिक भाषण, शराब या धन का वितरण, फेक या पेड न्यूज, पोस्टरबाजी, हथियार प्रदर्शन, मतदाता प्रलोभन, धमकी या अन्य किसी भी आचार संहिता उल्लंघन की सूचना तत्काल दे सकते हैं।
एप एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। शिकायत स्थल से ही शिकायत दर्ज करने पर उसका लोकेशन डेटा स्वतः रिकॉर्ड हो जाता है, जिससे जांच दल को वहाँ पहुँचने में आसानी होती है।
उन्होंने बताया कि उड़नदस्ता दल और पुलिस पदाधिकारी मौके पर जाकर शिकायत की जांच करते हैं, और सत्य पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।
श्री कुमार ने कहा कि “C-VIGIL एप लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में हर नागरिक को सशक्त बनाता है। 100 मिनट में शिकायत से निष्पादन तक की प्रक्रिया इसका सबसे बड़ा आकर्षण है।”
हर मतदाता, हर वोट” के लक्ष्य की ओर— जीविका दीदियाँ बनीं लोकतंत्र की सशक्त आवाज़, हायाघाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा जनउत्साह, महिलाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प।
अयोध्या दीपोत्सव 2025 : 26 लाख दीयों की रोशनी में नहाई रामनगरी, बने दो विश्व रिकॉर्ड “जहां कभी गोलियां चली थीं, आज वहां दीये जल रहे हैं”: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ