पालीराम चौक पर लगा कचरे का ढेर,लोग परेशान,दीपावली पर भी नहीं हुई सफाई, लोगों को अब उम्मीद है कि ‘दस्तक 7 मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुंचेगी और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान होगा।
पालीराम चौक पर लगा कचरे का ढेर,लोग परेशान,दीपावली पर भी नहीं हुई सफाई, लोगों को अब उम्मीद है कि ‘दस्तक 7 मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुंचेगी और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान होगा।
पालीराम चौक पर लगा कचरे का ढेर,लोग परेशान,दीपावली पर भी नहीं हुई सफाई,
लोगों को अब उम्मीद है कि ‘दस्तक 7 मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुंचेगी और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान होगा।
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज
एक ओर जहां पूरा देश धनतेरस और दीपावली की तैयारियों में जुटा हुआ है,वहीं दरभंगा शहर के लोग कचरे और गंदगी से जूझ रहे हैं। शहर के बिल्कुल बीचो-बीच स्थित पालीराम चौराहा इन दिनों कचरे के ढेर से अटा पड़ा है। आलम यह है कि न सिर्फ वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है,बल्कि सड़क पर लगातार जाम की समस्या भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले कई दिनों से पालीराम चौक पर कचरा जमा हो रहा है,लेकिन नगर निगम या जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कचरे से उठती तेज बदबू,मच्छरों का बढ़ता प्रकोप और गंदगी के कारण लोगों का वहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदार भी परेशान हैं क्योंकि ग्राहक उस रास्ते से गुजरने से कतराने लगे हैं।पालीराम चौक शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है। यहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। लेकिन कचरे के कारण सड़क संकरी हो गई है,जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। घंटों तक जाम लग रहा है,जिससे स्कूल,ऑफिस और बाजार जाने वाले लोग देर से पहुंच रहे हैं। धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर भी नगर निगम द्वारा कोई विशेष सफाई अभियान नहीं चलाया गया,जो चिंता की बात है। आमतौर पर त्योहारों से पहले शहर की सफाई की जाती है,लेकिन इस बार दरभंगा के लोगों को सिर्फ कचरा और बदबू ही मिली है। इलाके के दुकानदारों और निवासियों ने बताया कि कई बार नगर निगम में शिकायत की गई,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो शहर का विकास कैसे होगा? जब मुख्य चौक का यह हाल है,तो बाकी इलाकों की स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर दरभंगा नगर निगम त्योहारों से पहले भी सफाई क्यों नहीं करवा पाया? क्या प्रशासन सिर्फ कागज़ी कामों तक सीमित रह गया है? लोगों को अब उम्मीद है कि दस्तक 7 मीडिया टीम के माध्यम से उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचेगी और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान होगा। दरभंगा जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर में यदि सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है,तो यह चिंता का विषय है। पालीराम चौक पर जमा कचरा न सिर्फ शहर की सुंदरता को खराब कर रहा है,बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर डाल रहा है। नगर निगम को चाहिए कि वह त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत दे,ताकि त्योहारों की खुशियां गंदगी के बीच न खो जाएं।