दरभंगा में रात की सुरक्षा पर सवाल: कई जगहों से नदारद दिखी पुलिस गश्ती,दस्तक 7मीडिया की टीम ने रात्रि गश्ती का लिया जायजा।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
शहर की रात्रि गश्ती व्यवस्था इन दिनों गंभीर सवालों के घेरे में है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रात में पुलिस की सक्रियता बेहद जरूरी मानी जाती है, मगर शुक्रवार की रात शहर का हाल कुछ और ही बयां कर रहा था। कई प्रमुख स्थानों पर न तो गश्ती वाहन नजर आए, न ही तैनात पुलिस बल — जिससे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
एकमी पर तैनाती, बाकी जगहों पर सन्नाटा
शहर में प्रवेश के मुख्य बिंदु एकमी चौक, शोभन मोड़ और दिल्ली मोड़ पर स्थिति भिन्न दिखी। रात करीब साढ़े 12 बजे एकमी चौक पर अर्धसैनिक बल और दंडाधिकारी की उपस्थिति ने सुरक्षा का एहसास दिलाया।



