बिहार उपचुनाव: कुशेश्वरस्थान (सु) और गौड़ा बौराम में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी, कई दिग्गजों के पर्चे वैध, एक वीआईपी उम्मीदवार का नामांकन रद्द
बिहार उपचुनाव: कुशेश्वरस्थान (सु) और गौड़ा बौराम में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी, कई दिग्गजों के पर्चे वैध, एक वीआईपी उम्मीदवार का नामांकन रद्द
बिहार उपचुनाव: कुशेश्वरस्थान (सु) और गौड़ा बौराम में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी, कई दिग्गजों के पर्चे वैध, एक वीआईपी उम्मीदवार का नामांकन रद्द
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार में आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर दो महत्वपूर्ण सीटों – 78 कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) और 79 गौड़ा बौराम – में नामांकन पत्रों की गहन स्क्रूटनी (जाँच) का कार्य आज संपन्न हो गया। इस प्रक्रिया ने चुनावी मैदान की अंतिम तस्वीर साफ कर दी है, जिसमें कई बड़े दलों के उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए, वहीं एक प्रमुख दल के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने से हलचल मच गई है।
कुशेश्वरस्थान (सु) वीआईपी के गणेश भारती का नामांकन रद्द, अब लड़ेंगे निर्दलीय
कुशेश्वरस्थान सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज की उपस्थिति में उम्मीदवारों के बीच स्क्रूटनी हुई।
इनके नामांकन वैध पाए गए।
अतिरेक कुमार (जनता दल यूनाइटेड – जदयू)
योगी चौपाल (आम आदमी पार्टी)
शत्रुघ्न पासवान (जनसुराज) सत्यनारायण पासवान (मजदूर एकता पार्टी)
दुखीराम रसिया (आमजन प्रगति पार्टी)
श्रीमती अंजू देवी (निर्दलीय)
गंगा पासवान (निर्दलीय)
जिबछ हजारी (निर्दलीय)
बिरजू सदा (निर्दलीय)
सचिदानंद पासवान (निर्दलीय)
गणेश भारती (निर्दलीय – पहले वीआईपी से थे)।
सबसे बड़ी खबर यह रही कि वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) से नामांकन दाखिल करने वाले गणेश भारती का पार्टी से भरा गया नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने जो उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किया है उसमें कमी पाई गई। अब गणेश भारती निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में होंगे। इसके अलावा, हरे राम पासवान और राम सुधारी सदा का नामांकन भी रद्द कर दिया गया है।
79 गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर श्रीमती मयंक सिंह ने उम्मीदवारों की उपस्थिति में पूरी की। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
इनके नामांकन वैध पाए गए–
सुजीत कुमार (भारतीय जनता पार्टी – BJP)
अफज़ल अली खाँ (राष्ट्रीय जनता दल – राजद)
संतोष सहनी (विकासशील इंसान पार्टी – वीआईपी)
अख्तर शहंशाह (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – AIMIM)
सरोज चौधरी (मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा)
डॉक्टर मो० इफ्तेखार आलम (जन स्वराज पार्टी)
बच्चे लाल झा (निर्दलीय)
श्याम सुन्दर चौधरी (निर्दलीय)
मनोज कुमार (निर्दलीय)
कृष्ण कुमार (निर्दलीय)
पंकज कुमार साहू (निर्दलीय)
नंद किशोर शर्मा (निर्दलीय)
प्रेम कुमार मुखिया (निर्दलीय)
सोनी देवी (निर्दलीय)।
अस्वीकृत नामांकन–
गौड़ा बौराम विधानसभा से मो० शाकिर हाशमी (जनशक्ति जनता दल) का नामांकन पूरी तरह अस्वीकृत कर दिया गया है। वहीं, सोनी देवी (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी – सोशलिस्ट) द्वारा भरे गए दो सेट में से एक सेट को अस्वीकृत किया गया है।
इन दोनों सीटों पर अब नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी, जिसके बाद चुनाव प्रचार पूरी गति पकड़ेगा।
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन , खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ दी लोकतंत्र में भागीदारी की शपथ
बिहार विधानसभा चुनाव, कुशेश्वरस्थान (सु) और गौड़ा बौराम में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी, कई दिग्गजों के पर्चे वैध, एक वीआईपी उम्मीदवार का नामांकन रद्द