दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में 46 गिरफ्तार, 39 लीटर देशी शराब बरामद
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दरभंगा पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कुल 46 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 44 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभियान के दौरान मोटरसाइकिल 2, कार 1 और टेम्पू 1 को जब्त किया है। साथ ही 39 लीटर देशी शराब बरामद की गई है।
दरभंगा पुलिस ने इस दौरान 28 निष्पादित जमानतीय वारंट, 58 अ- जमानतीय वारंट, 4 कुर्की, 42 चरित्र सत्यापन तथा 22 पासपोर्ट सत्यापन की कार्रवाई पूरी की है। इसके अलावा वाहन जांच एवं समन के दौरान ₹4 लाख 62 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।