दरभंगा जिला के मब्बी पुलिस की बड़ी कामयाबी, गैस एजेंसी लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार, दो बाइक और ₹35 हजार नकद बरामद

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मब्बी थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा करहटिया स्थित कृष्णा इंडेन गेस एजेंसी गोदाम में हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए मब्बी पुलिस  ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल और ₹35,000 नकद बरामद किए गए हैं।

मामला 5अक्टूबर का 

मामला 5 अक्टूबर 2025 की शाम का है। मब्बी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि छह की संख्या में अपराधी कृष्णा इंडेन गेस  एजेंसी हवाई अड्डा करहटिया के अंदर घुसकर गोदाम में मौजूद कर्मचारियों से गैस कलेक्शन का 4.50 लाख और मोबाइल लूटकर फरार हो गया हें। इस संबंध में मब्बी थाना में  कांड संख्या 134/25 दर्ज की गई थी।

तकनीकी सेल के पुलिस पदाधिकारी /कर्मी ने लगा दी पूरी ताकत 

तकनीकी सेल की मदद से CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चन्दन कुमार (पिता–राम पासवान, साओ–मिटियारा, थाना–चकमेहसी, जिला–समस्तीपुर) को गिरफ्तार किया।

बरामद सामान 

• मोटरसाइकिल संख्या BR-33BL5082
• मोटरसाइकिल संख्या BR-33BK5838
• नकद ₹35,000

टीम में शामिल अधिकारी

थानाध्यक्ष मब्बी पु०अ०नि० रोशन कुमार, पु०अ०नि० रविकांत पाण्डेय, पु०अ०नि० राजेश कुमार (DIU), सि० रामबाबू, सि० मुकेश कुमार, सि० राहुल कुमार और सि० कुन्दन कुमार।

दरभंगा पुलिस ने कहा कि अपराधियों के नेटवर्क की पहचान कर आगे की कार्रवाई जारी है।