बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अर्धसैनिक बलों के आवासन स्थलों का निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने आज राजकीय पॉलिटेक्निक, कादिराबाद, दरभंगा में अर्धसैनिक बलों के ठहराव एवं डिस्पैच सेंटर की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी को निर्देशित किया कि संस्थान परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अर्धसैनिक बलों को आधारभूत सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके आवासन स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं ताकि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के कई पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे।