शत-प्रतिशत मतदान के लिए महिला सुपरवाइजरों और सेविकाओं ने संभाली जिम्मेदारी, घर-घर जाकर जगा रहीं मतदान जागरूकता

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सीडीपीओ दरभंगा के नेतृत्व में महिला सुपरवाइजरों और सेविकाओं ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और स्थानीय मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। यह एक ऐसा अवसर है जो पांच वर्ष बाद फिर मिलता है, इसलिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
महिला सुपरवाइजरों और सेविकाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों से मतदान की अपील की जा रही है और मतदाता जागरूकता का अलख जगाया जा रहा है।