बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025: दरभंगा जिले में अब तक 101 नामांकन दाखिल

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
उप निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक कुल 101 नामांकन प्रपत्र (नाजीर रशीद) दाखिल किए गए हैं।

जिलेवार नामांकन की स्थिति इस प्रकार है —
कुशेश्वरस्थान: 9, गौड़ाबौराम: 14, बेनीपुर: 11, अलीनगर: 6, दरभंगा ग्रामीण: 10, दरभंगा: 12, हायाघाट: 13, बहादुरपुर: 6, केवटी: 11, तथा जाले: 9।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया है —
• कुशेश्वरस्थान से आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार
• दरभंगा ग्रामीण से राजद के एक तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार
• हायाघाट से एक निर्दलीय
• केवटी से जनसुराज पार्टी का एक उम्मीदवार
• गौड़ाबौराम से मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के एक, दो निर्दलीय एवं एक भाजपा उम्मीदवार
• बेनीपुर से एक निर्दलीय
• बहादुरपुर से एक निर्दलीय एवं एक भाजपा उम्मीदवार
• केवटी से जनसुराज पार्टी का एक एवं प्राउटिस्ट सर्व समाज पार्टी का एक उम्मीदवार

कुल 16 उम्मीदवारों द्वारा अब तक नामांकन दाखिल किए गए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है तथा सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जा रहे हैं।
सभी नामांकन स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।