दरभंगा /संजय कुमार राय

बिहार मे पुलिस कर्मियों की बल्ले बल्ले हो गई हैं। बिहार सरकार ने सभी पुलिस कर्मियों को रक्षा बंधन के मौके पर तोहफा दें दिया हैं। कुल 18हजार पुलिस कर्मी इसमें शामिल हैं। सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रेंक के पदाधिकारियों समेत अन्य पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी गई हैं। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि 28जुलाई को  सामान्य प्रशासन विभाग मे प्रोन्नति को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था जिसकी स्वीकृति आज मिल गई हैं।

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विधि व्यवस्था संधारण ,अपराध नियंत्रण ,पुलिस के बढ़ते हुये दायित्वों का निर्वहन ,अनुसंधान नियंत्रण ,यातायात संचालन कार्य हेतु उच्चतर पद एवं कार्यकारी व्यवस्था अंतर्गत 18हजार पदों पर उच्चतर प्रभार की स्वीकृति दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019मे सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी प्रकार के प्रोन्नति को लेकर बैठक किसी कारण वश नहीं हो पाई थी इस कारण प्रोन्नति नहीं हो पाई थी साथ ही विभिन्न प्रकार के दायित्वों का निर्वहन नहीं हो पाया था।

वहीं दूसरी और वहीं दूसरी और डीजीपी के आदेश के आलोक मे पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक )ने सभी पुलिस महानिरीक्षक एवं एसपी को पत्र के माध्यम से कहा हैं कि 31अगस्त को अपराह्न 17बजे से 18बजे तक पुलिस महानिदेशक बिहार की अध्यक्षता मे क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित किया गया हैं ,जिसमें बिहार पुलिस संवर्ग के विभिन्न कोटियों मे कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रभार देने के बिंदु पर चर्चा होगी।

­?­