जीविका दीदियाँ बनीं लोकतंत्र की सशक्त प्रहरी, घर-घर जाकर कर रहीं मतदाता जागरूकता
जीविका दीदियाँ बनीं लोकतंत्र की सशक्त प्रहरी, घर-घर जाकर कर रहीं मतदाता जागरूकता
जीविका दीदियाँ बनीं लोकतंत्र की सशक्त प्रहरी, घर-घर जाकर कर रहीं मतदाता जागरूकता
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
विधानसभा आम निर्वाचन-2025 में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दरभंगा जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे उत्साह, जनसहभागिता और जीविका दीदियों की सक्रिय भूमिका के साथ निरंतर गतिशील है।
जिले के सभी 18 प्रखंडों में सक्रिय 69 संकुल स्तरीय संघों एवं लगभग 3000 ग्राम संगठनों की जीविका दीदियाँ घर-घर जाकर नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं। उनका लक्ष्य है— “हर मतदाता, हर वोट”।
इसी क्रम में आज अलीनगर प्रखंड के चाँद, सितारा एवं सूरज संकुल स्तरीय संघों में वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा—
“दरभंगा की जीविका दीदियाँ आज लोकतंत्र की सच्ची प्रहरी बन चुकी हैं। उनकी निष्ठा और सेवा भावना से गाँव-गाँव में लोकतांत्रिक चेतना फैल रही है। मतदान दिवस पर उनकी सक्रिय भागीदारी मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी।”
उन्होंने बताया कि जीविका दीदियाँ मतदाता सूची का सत्यापन भी कर चुकी हैं और मतदान दिवस पर सहायता हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा
“मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जो भविष्य की दिशा तय करती है। जीविका दीदियाँ बदलाव की अग्रदूत हैं।”
वित्त प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि
“महिलाओं की भागीदारी से ही लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं। पिछले चुनावों में इनकी भूमिका सराहनीय रही है और इस बार भी ये प्रेरक शक्ति बनेंगी।”
जीविकोपार्जन प्रबंधक मनोरमा कुमारी ने कहा
“मतदान देश व समाज के विकास में भागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम है।”
अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैलियाँ, लोकगीत, पोस्टर, रंगोली, और मेहंदी प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक माध्यमों से ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।
“पहले मतदान, फिर जलपान”, “मेरा वोट, मेरा अधिकार”, “लोकतंत्र की शान है मतदान” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
सभी दीदियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने समुदाय की प्रत्येक महिला को मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए प्रेरित करेंगी।
कार्यक्रम में प्रखंड स्तर के कर्मी, क्षेत्रीय समन्वयक राजेश पासवान व उदय प्रताप सिंह, सामुदायिक समन्वयक कृष्णा कुमारी, राम गोविन राय, शंकर दयाल यादव, विनोद कुमार, लेखापाल बिहारी झा तथा कार्यालय सहायक सतीश कुमार राम सहित सभी कैडर की सहभागिता सराहनीय रही।
लोकतंत्र के महापर्व में दरभंगा बना रहा है शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प,जिलाधिकारी ने विकास मित्रों को दिया प्रशिक्षण, 80% से अधिक मतदान कराने वाले होंगे सम्मानित
चुनावी सरगर्मी तेज,दो विधानसभा सीटों पर आज दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, चुनावी दंगल में उतरे, ‘आप’ और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष