दरभंगा जिले में विधानसभा चुनाव 2025 : दस विधानसभा क्षेत्रों से अब तक 37 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 37 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

अब तक प्राप्त विवरण के अनुसार —
• कुशेश्वरस्थान: 5
• गौड़ाबौराम: 3
• बेनीपुर: 3
• अलीनगर: 4
• दरभंगा ग्रामीण: 5
• दरभंगा: 4
• हायाघाट: 1
• बहादुरपुर: 4
• केवटी: 4
• जाले: 4

इनमें 79-गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के एक प्रत्याशी तथा 85-बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी दरभंगा के निर्देशन में नामांकन प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है। समस्त कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी नामांकन स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।