तारालाही मे अपराधियों ने पुलिस पर चलाई गोली ?पुलिस की गिरती हुई कार्यशैली इसका जिम्मेदार तो नहीं ?
तारालाही मे अपराधियों ने पुलिस पर चलाई गोली ?पुलिस की गिरती हुई कार्यशैली इसका जिम्मेदार तो नहीं ?
दरभंगा /
बिहार मे पुलिसिंग के तरीके के बदलाव से अपराधियों का मन काफी बढ़ा हुआ हैं। दरभंगा मे पहली बार ऐसा हुआ हैं जब अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाई हैं ,यह गिरती हुई पुलिसिया व्यवस्था का द्योतक हैं। हां भीड़ भार के दौरान पुलिस से कहा सुनी आदि हुई हैं ,बहूत पहले एक आध बार पत्थर बाजी भी हुई हैं ,पुलिस गाड़ियों को भी जलाया गया हैं लेकिन पुलिस पर गोली चलाने का हिम्मत आज तक किसी अपराधी को नहीं हुआ हैं। यह गिरती हुई पुलिस की कार्यशैली हैं और पुलिस के लिये चुनौती भी हैं ,हालांकि यह स्थिति कमोवेश पूरे बिहार की हैं।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र मे हाल के दिनों मे कई गोलियां चली हैं। इस मामले मे पुलिस की उदासीनता ऐसे कारणों का लक्षण हैं।
तारालाही गांव मे बाईक चोर गिरोह की इकट्ठा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गोली चलाने की बात सामने आ रही हैं। बताया यह भी जा रहा हैं कि पुलिस ने आत्म सुरक्षा को लेकर हवाई फायरिंग की हैं ।
एसएसपी अवकाश कुमार ने प्रेस वालों को जानकारी दी हैं कि पिछले कुछ दिनों से बाईक चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी की जा रही हैं। इसी क्रम मे बहादुरपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी को सूचना मिली कि चोरी के बाईक समेत तारालाही गांव मे कुछ सदस्य छुपे हुये हैं। उन्होंने कहा हैं कि थानाध्यक्ष इसी सूचना पर दल बल के साथ वहां पहुंचे और दो नाबालिग़ को कब्जे मे लिया ,इसका विरोध ग्रामीण करने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया इस दौरान महिलाओं की तादाद ज्यादा थी। इसी भीड़ मे किसी ने गोलियां चला दी हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग कर अपनी सुरक्षा की हैं। घटना स्थल पर रोड़ेबाजी से कुछ पुलिस कर्मी भी घायल होने की बात बताई गई हैं। प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने जानकारी दी हैं कि 12लोंगों को नामजद करते हुये 50अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।इसमें दो की गिरफ्तारी हुई हैं जो नाबालिग बताया जा रहा हैं अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत हैं।
बता दें कि तारालाही गांव मे जमीन विवाद को लेकर कई हत्याएं हो चुकी हैं। इन हत्याओं मे पुलिस के कार्यशैली पर लोग प्रश्न उठाते रहें हैं और स्थानीय लोंगों मे गुस्सा हैं।