दरभंगा/
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं जो नाबालिग हैं। आरोपी को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया हैं। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि मनीगाछी थाना क्षेत्र के बाजितपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले नाबालिग बालक ने ननिहाल में रह रही नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। नाबालिक बच्ची ने अपने मामा मामी को इस घटना के बाबत बोली कि मै जानकारी दूंगी ,तो नाबालिक बालक ने शादी का प्रलोभन दे दिया और मौका पाकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन बाद नाबालिक बालक ने शादी करने से इनकार कर दिया तो युवती ने मामी को घटना की जानकारी दी। मामी जब नाबालिग युवक के घर जाकर घटना की जानकारी दी तो मामी के साथ परिवार वाले मारपीट कर भगा दिए। जिसको लेकर महिला थाना में 4 अगस्त 2023 को मामला दर्ज करवाया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों भाग गया था।आवेदन में बताया गया था कि नाबालिक बच्ची ननिहाल में घर में अकेली थी जहां मौका पाकर नाबालिक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इस बात की शिकायत करने नाबालिग के परिजन बाजितपुर ओपी गई थी लेकिन पुलिस ने बच्चा कहते हुये वहां से जेजीबी(जूबीनाइल जुडीसरी बोर्ड ) भेज दिया।जेजेबी ने उसे छोड़ दिया । महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिक बच्चे को छोड़ने की सूचना मिली थी। मंगलवार की देर रात छापामारी कर नाबालिग बच्चे को  गिरफ्तार कर लिया गया और बाल सुधार गृह भेज दिया गया।