भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन का कड़ा रुख : दरभंगा में 12 हजार असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 109 बदमाशों पर सीसीए-3 लागू

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के सभी 37 थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 12 हजार संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को नोटिस जारी करते हुए अनुमंडल न्यायालय में बांड भरवाया गया है, ताकि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की अशांति या गड़बड़ी न हो।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि जिलेभर में सघन निगरानी अभियान जारी है। अब तक 4409 बदमाशों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज किए गए हैं, जबकि 109 अपराधियों पर सीसीए-3 के तहत कार्रवाई की गई है। ऐसे सभी बदमाशों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने थाना क्षेत्र से बाहर रहकर हाजिरी लगाएं, जिससे चुनाव के दौरान शांति बनी रहे।
इसी क्रम में, जेल में बंद दो कुख्यात अपराधियों — महेश यादव (विशनपुर) और चंदन कुमार — पर सीसीए-12 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। प्रशासन ने दोनों अपराधियों के जेल से बाहर आने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है, ताकि जनता में भय का माहौल न बने।
लहेरियासराय थाना पुलिस की जबरदस्त कारवाई
लहेरियासराय थाना क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बीएनएस-126 के तहत 870 लोगों से बांड भरवाया गया है और सीसीए-3 के तहत 21 बदमाशों को चिन्हित किया गया है। इनमें कई ऐसे हैं जो हत्या, लूट और हथियारबंद अपराधों में शामिल रहे हैं।
डीएम कौशल कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी रेड्डी ने दोहराया कि इस बार का चुनाव “भयमुक्त, निष्पक्ष और सख्त सुरक्षा व्यवस्था” में कराया जाएगा।