मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु प्रखंड स्तर पर पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति — दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स बनाम भारत निर्वाचन आयोग मामले में दिए गए आदेश के अनुपालन में विशेष पहल की गई है।
इसके तहत अंतिम मतदाता सूची से बाहर रह गए व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करने, अपील दाखिल करने तथा आम जनों के बीच मतदाताओं के अधिकार और निःशुल्क विधिक सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
ये स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं और राजनीतिक दलों को दावा, आपत्तियों एवं सुधारों के ऑनलाइन दाखिल/प्रस्तुत करने में सहयोग करेंगे।
साथ ही, व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में विधिक सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है, जहाँ पैनल अधिवक्ता आमजन को विधिक सहायता उपलब्ध कराएंगे।
प्रत्येक प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयंसेवक एवं पैनल अधिवक्ता को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन अपराह्न 4:00 बजे तक अपना प्रतिवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि संकलित सूचना प्रतिदिन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना को भेजी जा सके।
मद्यनिषेध विभाग दरभंगा द्वारा जिले में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं सेवन की रोकथाम हेतु सघन अभियान जारी
महिला थाना में अधिकारी नदारद,12बजे तक लेट नहीं ,9बजे के बाद भेंट नहीं , मधुबनी से आई महिलाएँ घंटों बैठीं रहीं, न थानाध्यक्ष मिलीं, न ओडी पदाधिकारी ,एसएसपी की सख्ती पर सवाल