चोरौत के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लिया गया जायजा
प्रखंड क्षेत्र में पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले अधवारा समूह के धौस व रातो नदी के उफान से पूरे प्रखंड में बाढ़ का पानी आने से जनजीवन प्रभावित है। बाढ़ग्रस्त इलाके में बाढ़ का जायजा लेने के लिए बीडीओ अमित कुमार अमन, सीओ सह आपदा प्रभारी रमेश कुमार व प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत ने प्रखंड के यदुपट्टी व भंटाबारी पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ सह आपदा प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रखंड के सभी सातों पंचायत में बाढ़ का पानी सरेह से लेकर गांव तक फैला है।
यदुपट्टी पंचायत के वार्ड नम्बर क्रमशः 1, 2, 3, 5, 6, 11 व 15 इन सात वार्डों में लगभग 200 घरों में पानी प्रवेश किया। वही भंटाबारी में 20 घर तो मिशरिया टोल जहां लगभग 200 घर चारों तरफ बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। इन जगहों के लिये नाव की व्यवस्था की गई है, शाम तक नाव आने की संभावना है। मौके पर उपप्रमुख बबलू कापर, मुखिया प्रतिनिधि दीनबन्धु पूर्वे, पूर्व सरपंच सह समाजसेवी हेमन्त शुक्ला, आरओ आयुषी, राजस्व कर्मचारी अंकित कुमार व रोहित कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजार में चुलाही साह के धर्मशाला के समीप देर रात एक मकान में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना को लेकर गृहस्वामी चंद्र शेखर प्रसाद ने बताया कि घर के सभी सदस्य सो रहे थे। सुबह उठने पर पता चला कि घर के सभी सामान अस्त व्यस्त हैं। देखा तो पता चला कि घर में रखे कीमती बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ नगद राशि की चोरी कर ली गई है। गृह स्वामी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना को लेकर पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी चेक कर रही है।
