पिपरा आचार संहिता लागू होते ही बुधवार को अर्ध सैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा कर रहे थे। राजेश ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करने के लिए अर्धसैनिक बलों द्वारा थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नगर पंचायत क्षेत्र के हॉस्पिटल, बुलंदी स्थान चौक, सुपौल चौक, त्रिवेणीगंज बस स्टैंड चौक, सिमरिया, वीरपुर बस स्टैंड चौक होते हुए कटिंग चौक सहित महेशपुर पंचायत भ्रमण कर लोगों में भय मुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया। आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रशासन हरकत में नजर आए। प्रखंड क्षेत्र में लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर को हटा दिया गया।
