मुजफ्फरपुर पुलिस का फ्लैग मार्च:विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, असामाजिक तत्वों पर नजर

दीपक कुमार| गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च में सीआईएसएफ के जवान और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।
वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशन में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवम् शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुजफ्फरपुर पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन जारी. है।