विधानसभा चुनाव-2025 शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु बिरौल अनुमंडल में अपराधियों/उपद्रवी तत्वों पर सख्त निरोधात्मक कार्रवाई
विधानसभा चुनाव-2025 शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु बिरौल अनुमंडल में अपराधियों/उपद्रवी तत्वों पर सख्त निरोधात्मक कार्रवाई
विधानसभा चुनाव-2025 शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु बिरौल अनुमंडल में अपराधियों/उपद्रवी तत्वों पर सख्त निरोधात्मक कार्रवाई
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
आगामी विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों के मद्देनजर, बिरौल अनुमंडल प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपराधियों और उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों से भेजे गए प्रतिवेदनों के आधार पर, अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) शशांक राज के न्यायालय ने अब तक धारा 126 के तहत 2746 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। इन सभी व्यक्तियों को समय पर नोटिस भी तामील करा दिए गए हैं। यह बड़ी कार्रवाई चुनाव से पहले क्षेत्र में कठोर प्रशासनिक इच्छाशक्ति को दर्शाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुमंडल के सात थाना क्षेत्रों में कुल 104 अप्राथमिकी मामले दर्ज किए गए थे, जिनके आधार पर इन 2746 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई प्रस्तावित थी। इस कार्रवाई के तहत कुल 1822 वारंट/वचन पत्र दाखिल किए गए हैं। थानावार दाखिल बंध-पत्रों (वारंट/वचन पत्र) की संख्या इस प्रकार है- बिरौल थाना में 382, घनश्यामपुर 293, जमालपुर 175,बड़गांव में 155,कुशेश्वरस्थान में 500,तिलकेश्वर 281 ओर नदी थाना में 36 लोग हैं।
अनुमंडल दंडाधिकारी बिरौल शशांक राज द्वारा पुलिस प्रशासन के प्रतिवेदन पर की गई यह त्वरित और व्यापक निरोधात्मक कार्रवाई यह सुनिश्चित करती है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या उपद्रव की संभावना को शुरूआती चरण में ही समाप्त किया जा सके, जिससे मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रशासन की यह पहल शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
निर्भीक मतदान का संदेश, बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में अर्धसैनिक बल के जवान गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर रख रहे हैं नजर, चुनाव में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी–प्रभाकर तिवारी।
मुजफ्फरपुर पुलिस का फ्लैग मार्च:विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, असामाजिक तत्वों पर नजर