विधानसभा चुनाव-2025: दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक ने कराया फ्लैग मार्च,
संवेदनशील इलाकों में पुलिस-प्रशासन की सख़्ती, शांति और सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किए नागरिक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), जिला पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

