दरभंगा को मिला बड़ा तोहफ़ा : 22 वर्षों बाद पुनः खुला “दी मिथिला जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड”
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा।
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार दरभंगा जिले को बड़ा तोहफ़ा मिला है। लगभग बाईस वर्षों से बंद पड़ा “दी मिथिला जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड” अब पुनः अस्तित्व में आ गया है। इस बैंक के गठन/खुलवाने में श्रीरामपुर पैक्स अध्यक्ष सह बिस्कोमान के जिला स्तरीय प्रतिनिधि भूपति नाथ चौधरी की अहम भूमिका रही।
निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार पटना से बैंक का निबंधन कराकर भूपति नाथ चौधरी विधिवत अध्यक्ष बने। कार्यालय, निबंधक सहयोग समितियां, बिहार पटना द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपविधि प्रदान की गई।

