दरभंगा
विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने चोरी के टेम्पो सहित दो बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। इस बाबत थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक टेम्पो चोरी का हैं जो शातिर लोग सड़कों पर चला रहें हैं। उन्होंने कहा कि इसी सूचना पर उक्त टेम्पो को पकड़ा गया और छानबीन की गई तो वह टेम्पो (बी आर 7एच -7045)चोरी का निकला।
