बिहार चुनाव निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों के ठहराव केंद्रों का पुलिस पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।
बिहार विधानसभा आम चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों को प्रतिनियुक्त किया है। इन सुरक्षा बलों को मतदान केंद्रों पर तैनात करने से पहले, उनके ठहराव के लिए निर्धारित दो महत्वपूर्ण सेंटरों – उच्च विद्यालय रसियारी और उच्च विद्यालय शिवनगर घाट – का गहन निरीक्षण किया गया। घनश्यामपुर के थानाध्यक्ष आलोक कुमार और एएसआई रजनीश कुमार सिंह ने इन विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान, पुलिस पदाधिकारियों ने न केवल विद्यालय के भीतर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि अर्धसैनिक बलों के ठहरने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली,शौचालय,पेयजल,सड़क संपर्क मार्ग
आदि का भी गंभीरता से निरीक्षण किया।
सूत्रों के अनुसार, अर्धसैनिक बलों को इन दोनों सेंटरों पर ठहराया जाएगा और यहां से उन्हें अलीनगर और गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्रों (जो घनश्यामपुर थाना अंतर्गत आता है) में होने वाले मतदान में उपयोग किया जाएगा।
दरभंगा में अपराध बेलगाम: पुलिस की नाकामी और टेक्निकल सेल पर टिका भरोसा,कहाँ तक उचित ?ना रोक -टोक ,ना दिवा या रात्रि गश्त ,क्या अपराधियों को पकड़ेगी डायल 112 की पुलिस या फिर थानेदार।
औराई, कटरा के साथ साथ गायघाट के कई गांव बाढ़ की चपेट में, आसपास का चौड़ हुआ जलमग्न