दिव्यांगजन को मिली सौगात, मंत्री मदन सहनी ने बांटी बैट्री चालित ट्राईसाईकिल

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

समाहरणालय परिसर स्थित अंबेडकर सभागार प्रांगण में आज दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘सम्बल’ के तहत 30 दिव्यांग लाभुकों को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल प्रदान की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण विभाग के माननीय मंत्री  मदन सहनी एवं दरभंगा के जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री सहनी ने लाभुकों को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल की चाभी सौंपी तथा जिला पदाधिकारी के साथ हरी झंडी दिखाकर दिव्यांगजनों को रवाना किया।

इस मौके पर सहायक समाहर्ता  के. परिक्षित, दिव्यांग स्वीप आइकाॅन जितेन्द्र कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष विजय चौधरी, समाजसेवी एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के कर्मी सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैट्री चालित ट्राईसाईकिल पाकर दिव्यांग लाभुकों ने प्रसन्नता जाहिर की और सरकार की इस पहल को सराहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन हुआ।