बहेड़ी बाजार में डकैती की बड़ी वारदात, ज्वेलरी कारोबारी का भाई बंधक,पुलिस ने बरामद किया लूट में प्रयुक्त बाईक।
बहेड़ी बाजार में डकैती की बड़ी वारदात, ज्वेलरी कारोबारी का भाई बंधक,पुलिस ने बरामद किया लूट में प्रयुक्त बाईक।
बहेड़ी बाजार में डकैती की बड़ी वारदात, ज्वेलरी कारोबारी का भाई बंधक,पुलिस ने बरामद किया लूट में प्रयुक्त बाईक।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा।
बहेड़ी बाजार में शनिवार की देर रात हुई डकैती की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। ज्वेलरी कारोबारी श्रीराम ज्वेलरी के मालिक श्रीराम कुमार के नए मकान में घुसे लुटेरों ने उनके भाई को बंधक बनाकर सोना-चांदी के गहने, नकदी और एक बाइक लूट ली।
छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश
जानकारी के मुताबिक, लुटेरे सीढ़ी के सहारे छत से घर में घुसे और कारोबारी के भाई ध्रुव कुमार को पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए। उन्हें बेरहमी से पीटा गया और धमकी दी गई कि शोर मचाने पर जान से मार देंगे।
गहने, नकदी और बाइक लेकर फरार
घर में रखे कीमती गहने, नकद राशि और एक बाइक लेकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग सहम गए। परिजनों ने बताया कि लुटेरों ने घर में तोड़फोड़ भी की।
पुलिस ने बरामद की लूट में प्रयुक्त बाइक
सूत्रों के अनुसार, लुटेरे जिस बाइक से भागे थे, उसे रविवार को दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। बाइक को राइक पॉइंट, रेलवे स्टेशन के पास से जब्त किया गया।
थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने पुष्टि की कि लूट में प्रयुक्त बाइक मिल चुकी है और छापेमारी जारी है। फिलहाल औपचारिक आवेदन नहीं मिला है।
व्यापारियों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग
घटना के बाद से बहेड़ी बाजार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त तेज करने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।