बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : चुनाव आयोग की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले – लोकतंत्र का पर्व छठ जैसे उत्साह से मनाएं, बिहार बनेगा मॉडल राज्य
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : चुनाव आयोग की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले – लोकतंत्र का पर्व छठ जैसे उत्साह से मनाएं, बिहार बनेगा मॉडल राज्य
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : चुनाव आयोग की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस,
मुख्य चुनाव आयुक्त बोले – लोकतंत्र का पर्व छठ जैसे उत्साह से मनाएं, बिहार बनेगा मॉडल राज्य
दस्तक 7मीडिया ,बिभाष झा /पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार को राजधानी पटना में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस बार का चुनाव तकनीकी रूप से सशक्त, पारदर्शी और मतदाताओं की भागीदारी वाला होगा।
BLO की सराहना
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार के 90,217 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की सराहना की। उन्होंने कहा कि BLO ने मतदाता सूची अपडेट कर पूरे देश के लिए उदाहरण पेश किया है। उनके मानदेय में वृद्धि की गई है और अब उन्हें फोटो आईडी कार्ड भी मिल चुके हैं।
लोकतंत्र को छठ जैसा पर्व बताकर किया आह्वान
ज्ञानेश कुमार ने भोजपुरी और मैथिली में मतदाताओं का अभिवादन करते हुए कहा— “जैसे बिहारवासी छठ और अन्य त्योहार पूरे उत्साह से मनाते हैं, वैसे ही लोकतंत्र का यह पर्व भी मनाएं और हर हाल में मतदान करें।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव राज्य सरकार का कार्यकाल समाप्त होने से पहले यानी 22 नवंबर 2025 से पहले कराए जाएंगे।
चुनावी प्रक्रिया में बड़े बदलाव
• वोटर कार्ड अब 15 दिन में घर तक पहुंचेंगे।
• प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।
• सभी बूथों पर 100 प्रतिशत वेब कास्टिंग होगी।
• मोबाइल पोलिंग बूथ प्रणाली का सफल ट्रायल हुआ है, जिसे इस चुनाव में लागू किया जाएगा।
• EVM मशीन पर प्रत्याशी की रंगीन फोटो और बड़े अक्षरों में नाम दिखेगा।
• पोस्टल बैलेट की गिनती पहले की जाएगी—मतदान के बाद और EVM की अंतिम दो राउंड की गिनती से पहले।
• पोलिंग एजेंट अब मॉक पोल देख सकेंगे और उन्हें फॉर्म 17C सीधे बूथ से लेना होगा।
• आयोग ने वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है।
राजनीतिक दलों और एजेंसियों से बैठक
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि आयोग की टीम ने सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात की है। इसके अलावा CAPF, इन्फोर्समेंट एजेंसियों, मुख्य सचिव, DGP, CEO और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठकें की गईं।
बिहार बनेगा मॉडल राज्य
ज्ञानेश कुमार ने कहा— “बिहार इस बार पूरे देश के लिए चुनावी प्रबंधन और पारदर्शिता का मॉडल राज्य बनेगा। हम चाहते हैं कि हर मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे और लोकतंत्र का यह पर्व छठ की तरह उत्साह और सहभागिता का उदाहरण बने।”
बिहार सरकार ने सो से उपर प्रशासनिक पदाधिकारियों का किया तबादला ,विशेष सचिव ,अपर सचिव ,संयुक्त सचिव या इसके समकक्ष पदाधिकारियों का नाम हें इसमें शामिल।।
एक IPS और एक डीएसपी अधिकारी का तबादला : सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया बल