एक IPS और एक डीएसपी अधिकारी का तबादला : सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया बल

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

राज्य की सुरक्षा और खुफिया तंत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने रविवार को एक  आईपीएस और एक इंस्पेक्टर से प्रोन्नति पाए डीएसपी के तबादले की अधिसूचना जारी की। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार –
• रंजन कुमार (2005 बैच, 45वीं बैच के आईपीएस अधिकारी) को समादेशक, विख्यात बटालियन-09, जमालपुर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (बी0), विशेष शाखा, पटना बनाया गया है।
• वहीं, डॉ. शंकर कुमार झा (2016 बैच), जो अब तक पुलिस मुख्यालय पटना में पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे, को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, पटना नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि विशेष शाखा में इन अधिकारियों की तैनाती का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था और गुप्तचर तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करना है। विभाग का मानना है कि इन अधिकारियों के अनुभव और कार्यकुशलता से बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।