हाजीपुर ,एक संवाददाता :

वैशाली जिला अंतर्गत सोनपुर थाना की पुलिस ने 24घंटे के भीतर एक अपहरण के मामले का पट्टाक्षेप कर दिया। अपहृत ऋतुराज हंस को पुलिस ने बरामद करते हुये छः अपराधियों को भी धर दबोचा हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक स्विफ्ट डिजाईर कार ,मोटरसाइकिल ,एक पिस्टल ,एक रिवाल्वर,आधा दर्जन मोबाईल सहित पांच गोली भी बरामद किया हैं।

इन अपराधियों की गिरफ्तारी अररिया जिले से हुई हैं ,नरपतगंज थाने में अपहृत एवं अपराधियों से पूछताछ की जा रही हैं।


सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर बभन गांव निवासी अपहृत ऋतुराज हंस की पत्नी खुशबू कुमारी ने अपने पति के अपहरण को लेकर सोनपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी( 805/23)दर्ज करायी थी। दिये आवेदन में खुशबू ने कहा था कि उनके पति 27अगस्त को पटना के लिये निकले थे लेकिन देर रात तक वे नहीं लौटे। उक्त आवेदन में कहा हैं कि 28अगस्त को अनजान नंबर से फोन आया उस फोन पर उनके पति कह रहें थे कि पैसा का इंतजाम करो नहीं तो अपराधी मार देंगे। इसी बातचीत के बाद खुशबू ने सोनपुर पुलिस को आवेदन दिया। सोनपुर थाना की पुलिस तुरंत उस मोबाईल नंबर को ट्रेस करते हुये अररिया /सुपौल के लिये प्रस्थान कर गई। नरपतगंज थाना अंतर्गत अपना ढाबा के पास पुलिस पहुंची तो लोकेशन वहीं रुक गया। उक्त ढाबा पर ही अपहृत को पुलिस ने बरामद करते हुये सभी अपराधियों को हथियार समेत दबोच लिया।


दरअसल टीम का नेतृत्व सोनपुर एएसपी अंजनी कुमार सिंह कर रहें थे उनकी अगुवाई में सोनपुर पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। दरअसल डीएसपी अंजनी कुमार सिंह एक कुशल पुलिस ऑफिसर रहें हैं अपराध और अपराधियों के लिये काल हैं। दरभंगा जिले में जब उनकी पोस्टिंग रही तो चुटकी बजाते हुये बड़े बड़े कांडों का उदभेदन कर दिया करते थे। बेहतर पुलिसिंग की पारिखि नजर उन्हें तो जरूर हैं।