नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा रैयाम थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज रैयाम थाना परिसर में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर रैयाम थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

समीक्षा के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया—
• लंबित कांडों में शीघ्र निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
• अनुसंधान को गुणवत्तापूर्ण एवं साक्ष्य-आधारित बनाने पर बल दिया जाए।
• सभी अनुसंधानकर्ता कांड दैनिकी को प्रतिदिन अद्यतन रखें तथा माह में निष्पादन योग्य कांडों को चिन्हित कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
• थाना में दर्ज सभी प्रतिवेदित कांडों की गहन समीक्षा की गई।
• सभी पंजी को नियमित रूप से अद्यतन रखने हेतु निर्देश दिए गए।
• थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण हेतु सघन गश्ती संचालित करने का आदेश दिया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान की गति एवं गुणवत्ता को और बेहतर बनाना तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावशीलता सुनिश्चित करना रहा।