सोयाबीन से बनी पनीर हुई लॉन्च, नगर विधायक सह मंत्री ने किया उद्घाटन,लोंगों का लगा तांता ,पनीर के अलावे सोयाबीन से बनने वाले दूध भी होते हें पौष्टिक ,बच्चे -बूढ़ों के लिये भी लाभदायक।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है।मंत्री सह नगर विधायक संजय सरावगी ने आज सोयाबीन से तैयार पनीर (सोया पनीर) के उत्पादन इकाई का बंगाली टोला रोड नंबर 4 में उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोया पनीर पूरी तरह से हेल्दी फ़ूड है, जो शाकाहारी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है।
सोया पनीर की खासियत यह है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे यह बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों सभी के लिए पौष्टिक आहार है। डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ भी इसे हृदय रोग, डायबिटीज़ और मोटापे जैसी समस्याओं से बचाव के लिए लाभकारी मानते हैं।
सरकार के मंत्री सह विधायक सरावगी ने कहा कि आज के समय में लोगों को फास्ट फूड से हटकर हेल्दी फूड अपनाने की ज़रूरत है और सोया पनीर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों को भी प्रोत्साहित किया कि वे ऐसे स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के निर्माण और प्रचार में आगे आएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएँ और युवाओं ने हिस्सा लिया और सभी ने सोया पनीर का स्वाद चखकर इसकी सराहना की।
अगर आप सोयाबीन से बने पनीर को खरीदना चाहते हें तों संपर्क करे।