जनता दरबार में कई मामलों का समाधान ,16 फरियादियो ने लगाई गुहार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिला प्रशासन ने जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए आज जनता दरबार का आयोजन किया। अपर समाहर्ता (आपदा) श्री सलीम अख्तर ने खुद उपस्थित होकर लोगों की शिकायतें सुनीं।

कुल 16 परिवादी पहुंचे, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

 जिन समस्याओं का तत्काल निवारण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई हेतु भेजा गया।

 जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिया है कि आवेदनों का समय पर निपटारा करें और प्रगति की जानकारी जन शिकायत कार्यालय को दें।