महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल,मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25लाख महिला लाभुकों के बेंक खाते में दिये गये दस -दस हजार रुपये का राशि।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिला लाभुकों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि (कुल 2,500 करोड़ रुपये) का ऑनलाइन अंतरण किया।

दरभंगा जिले की 4 लाख से अधिक जीविका दीदियों को इस योजना का लाभ मिला। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

जिलाधिकारी ने दीदियों को राशि का सदुपयोग केवल स्वरोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों में करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त और जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने भी महिलाओं को प्रेरित किया कि वे इस राशि का उपयोग नए व्यवसाय शुरू करने और मौजूदा कार्य को सशक्त बनाने में करें।

इस योजना से महिलाएं सिलाई-बुनाई, खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, किराना और खाद्य प्रसंस्करण जैसे उद्यम खोलकर आर्थिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ रही हैं।
रीता देवी (रसियारी गाँव) ने मसाला उत्पादन शुरू किया, विभा देवी (तारडीह) ने नई सिलाई मशीन खरीदी और प्रशिक्षण देना शुरू किया, वहीं कामिनी देवी (बेनीपुर) ने मिठाई की दुकान खोलकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया।